Kiya apko pata hai

knowledge about all things

Thursday, 18 October 2018

पृथ्वी (Earth) की रोचक जानकारी


पृथ्वी (Earth)

  • पृथ्वी की आकृति गोलाभ (Geoid) है |
  • पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन और रात होते है और पृथ्वी की परिक्रमा गति के कारण मौसम बदलते है |
  • पृथ्वी (Earth) सूर्य ( Sun)  का एक चक्कर 365.24 दिन में लगाती है |
  • नक्षत्र दिवस का मान 23 घंटे, 56 मिनट और 0.099 सेकंड होता है |
  • पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 कि०मी० की गहराई पर 1C तापमान बढता जाता है |
  • ग्लोब  (Globe) पर पश्चिम (West) से पूर्व (East) की ओर खीची गयी काल्पनिक रेखाओं (Lines) को अक्षांश (Latitude) कहते है |
  • अक्षांश (Latitude) की रेखाओं (Lines) की कुल संख्या 180 है |
  • प्रति 1 डिग्री की अक्षांशीय दूरी लगभग 111 कि०मी० होती है |
  • बीच की 0 अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा (Equator) कहते है |
  • 23.5 उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) और 23.5 दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा (Tropic of Capricorn) करते है |
  • पृथ्वी पर दो अक्षांशो के मध्य कोणीय दूरी को देशांतर कहते है |
  • दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी गोर नाम से जानी जाती है |
  • 0 देशान्तर रेखा को पृथ्वी की मानक समय रेखा माना जाता है |
  • पृथ्वी 4 मिनट में 1 देशान्तर की दूरी तय करती है |
  • अंतराष्ट्रीय तिथि (International Date) रेखा की कल्पना 180 देशान्तर पर उत्तर से दक्षिण की गई है |
  • अंतराष्ट्रीय तिथि (International Date) रेखा के पूर्व और पश्चिम में एक दिन का अंतर माना जाता है |
  • पृथ्वी के 70.2% भाग में पानी और 29.8% भाग में स्थल है |
  • पृथ्वी का सबसे बड़ा सागर प्रशान्त महासागर है जो पृथ्वी के 1/3 भाग पर 16,50,00,000 वर्ग कि०मी० तक है |
  • पृथ्वी पर सबसे ज्यादा (35%) पाया जाने वाला तत्व लोहा है |
  • पृथ्वी के आन्तरिक भाग को तीन भाग में बांटा गया है – क्रस्ट, मेंटील, कोर |
  • पृथ्वी की चट्टानों को बनावट के आधार पर तीन भागो में बांटा गया है – आग्नेय, अवसादी, रूपांतरित |
  • पृथ्वी के चारो ओर व्याप्त गैसीय आवरण को वायुमण्डल (Atmosphere) कहा जाता है |
  • पृथ्वी के धरातल से उपर जाने पर प्रति 165 मी० ऊँचाई पर 1C की दर से तापमान में गिरावट होती है |
  • सूर्य की किरणों का केवल 51% भाग ही पृथ्वी तक पहुँचती है |



         पृथ्वी के मुख्य तथ्य

सम्पूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल
51,01,00,500 वर्ग मीटर
भूमि क्षेत्रफल (29.8%)
14,89,50,800 वर्ग कि०मी०
जलीय क्षेत्रफल (70.2%)
36,11,49,700 वर्ग कि०मी०
पृथ्वी की अनुमानित आयु
4.6 अरब वर्ष
औसत घनत्व
5.52 ग्राम प्रति घन सेमी
विषुवत रेखीय व्यास
12,756 कि०मी०
गुरुत्वाकर्षण से बहार जाने के लिए आवश्यक निर्गम गति
11.2 कि०मी०/सेकंड
पृथ्वी का द्रव्यमान
5.976 x 10²⁴ कि०मी०
पृथ्वी का आयतन
10,83,20,88,40,000 घन कि०मी०
समुंद्र तल से पृथ्वी की सर्वाधिक ऊँचाई
8,848 मी० माउंट एवेरेस्ट
समुंद्र तल से सागर की सर्वाधिक गहराई
11,022 मी० प्रशान्त महासागर
सबसे बड़ा सागर
प्रशान्त महासागर (16,50,00,000 वर्ग कि०मी० )
पृथ्वी के धरातल का सर्वाधिक निचला स्थान
मृत सागर (Dead Sea)
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन अवधि
23 घंटे, 56 मिनट, 4 सेकंड
पृथ्वी का सूर्य की परिक्रमा अवधि
365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट
अक्ष का कक्ष के तल का झुकाव
23.5
सूर्य से मध्य दूरी
14.98 करोड़ कि०मी०
भूमध्य रेखा पर परिधि

धुर्वीय परिधि

सूर्य से सबसे नजदीक की अवस्था
3 जनवरी
सूर्य से सबसे ज्यादा की अवस्था
4 जुलाई
धरातल का ओसत तापमान
10C
  
  


    



 





No comments:

Post a Comment