Kiya apko pata hai

knowledge about all things

Friday, 27 July 2018

Important Rivers of India / भारत की मुख्य नदियाँ



भारत की मुख्य नदियाँ


1. गंगा नदी ( Ganga River )

  • गंगा नदी दुनिया की तीसरी और भारत की सबसे बड़ी नदी है |
  • गंगा गोमुख से निकलती है और 2,655  कि०मी० बहकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है |
  • गंगा नदी उतराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखण्ड राज्यों से होकर बहती है |
  • गंगा नदी भारत में सबसे पवित्र नदी मानी जाती है और इसकी देवी और माँ के रूप में पूजा की जाती है | 
  • भारत में सबसे अधिक सहायक नदियाँ गंगा नदी की है |
  • उपनदी भागीरथी जो गंगोत्री से नकलती है और अलकनंदा जो बद्रीनाथ से निकलती है यह दोनों उपनदीयां देवप्रयाग में मिलती है |
  • गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ इलाहाबाद में संगम करती है | इसलिय यह स्थान त्रिवेणी नाम से जाना जाता है | मगर सरस्वती नदी अब विलुप्त हो चुकी है | कहा जाता है की सरस्वती नदी जमीन के नीचे अब भी बह रही है |
  • वरुणा और असी नामक दो उपनदियाँ गंगा नदी में जहाँ मिलती है उस स्थान को वाराणसी कहा जाता है | वाराणसी को काशी, बनारस आदि नामों से भी जाना जाता है |
  • तमसा, रामगंगा, गोमती, गंडक, कोसी, सोन, }वारका भी गंगा की सहायक नदियाँ है |
  • इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, पटना, गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर है |

2. यमुना नदी ( Yamuna River )

  • यमुना नदी यमुनोत्री से निकलती है और 1,376 कि० मी० बहकर इलाहबाद के प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है |
  • कालिंदी यमुना का दूसरा नाम है | पुराणों में यमुना का नाम कालिंदी वर्णित है |
  • यमुना नदी को जमुना भी कहा जाता है |
  • मथुरा शहर यमुना किनारे बसा है | यहाँ श्रीकृष्ण भगवान की जन्म भूमि है | यमुना में श्रीकृष्ण भगवान ने अनेक लीलाएं की थी | कालिया नाग को श्रीकृष्ण भगवान ने यमुना में ही मारा था |
  • भारत की राजधानी दिल्ली और ताजमहल का शहर आगरा यमुना किनारे ही बसे है |
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है चम्बल, क्षिप्रा, केन, ऋषिगंगा, आदि |

3. ब्रह्मपुत्र नदी ( Brahmputra River )

  • ब्रह्मपुत्र नदी भारत, चीन और बांग्लादेश से होकर बहती है |
  • यह नदी तिब्बत के हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है
  • इसकी कुल लम्बाई 2,990 कि० मी० है, मगर भारत में यह केवल 916 कि० मी० ही बहती है |
  • ब्रह्मपुत्र नदी भारत में लाल नदी के नाम से भी जानी जाती है |

4. सतलुज नदी ( Satluj River )  

  • सतलुज नदी कैलाश पर्वत से निकलती है |
  • यह नदी पंजाब के लुधियाना और जालंधर जिले से 200 कि० मी० पश्चिम की ओर बहने के बाद पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम की ओर मुडती है | फिर से 1,100 कि०मी० भारत की सीमा के अंदर बहती है |
  • यह नदी भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरयाणा राज्य में बहती है |
  • भारत के कई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सतलुज नदी पर बने है |

5. गोदावरी नदी ( Godavari River)   

  • गंगा नदी के बाद गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है |
  • इसे नदी दक्षिण गंगा भी कहा जाता है |
  • गोदावरी की लम्बाई 1,465 कि०मी० है |
  • यह नदी महाराष्ट्र के त्रिंबकेश्वर से निकती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है |
  • यह नदी महाराष्ट्र, तेलांगना, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, छतीसगढ और आन्ध्रप्रदेश राज्यों से होकर बहती है |
  • पुर्णा, दरना, वर्धा, इन्द्रावती और मानर इसकी मुख्य सहायक नदियाँ है |

6. कृष्णा नदी ( Krishna River )

  • कृष्णा नदी भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है |
  • कृष्णा नदी की लम्बाई 1,400 कि० मी० है |
  • यह नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है |
  • यह महाराष्ट्र, कर्नाटक तेलांगना और आन्ध्र प्रदेश से होकर बहती है |
  • इसकी मुख्य सहायक नदियाँ है – कोयना, वर्णा, पंचगंगा, तुंगभद्रा और शरावती |
  • भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात शरावती नदी पर है | जिसका नाम जोग जलप्रपात है |
  • मल्लिकार्जुन मंदिर कृष्णा नदी के किनारे स्थित है | कृष्णा नदी यहाँ पाताल गंगा के नाम से जानी जाती है | |

7. नर्मदा नदी ( Narmada River )

  • नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में मेयकाल पहाड़ पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक से निकलकर 1,312 कि० मी० बहकर अरब सागर में मिलती है |
  • यह नदी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से होकर बहती है |

8. महानदी नदी ( Mahanadi River )

  • महानदी छत्तीसगढ़ की पर्वतमाला से निकलती है |
  • यह नदी छतीसगढ़, ओडिशा राज्यों से होकर 858 कि०मी० बहती है |
  • इसकी सहायक नदियों है – ओंड, जोंग, तेल, हसिदियो और सियोनाथ |
  • हीराकुंड डेम इसी नदी पर बना हुआ है |

9. कावेरी नदी ( Kaveri River)

  • कावेरी नदी कर्नाटक के कुटक से निकलकर 760 कि०मी० बहकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है |
  • श्रीरंगपट्टनम और तंजावुर कावेरी नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर है |
  • इसकी मुख्य सहायक नदियों है – हारंगी, हेमवती, लक्ष्मणतीर्थ, शिंशा, भवानी और अमरावती |
  • कावेरी नदी के जल के लिए दो राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु में विवाद चल रहा है |
  • अग्निपुराण में बताया गया है कि कावेरी कुबेर की बेटी और महर्षि अगस्त्य की पत्नी है |

10. ताप्ती नदी ( Tapti River )

  • ताप्ति नदी की लम्बाई 720 कि० मी० है |
  • यह मध्य प्रदेश में बेतुल के पास से निकलती है और अरब सागर जाकर मिल जाती है |
  • यह नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर बहती है |

11. दामोदर नदी ( Damodar River )

  • यह नदी छोटा नागपुर की डारु चोटी से निकलती है और 530 कि०मी० बहकर हुगली नदी में मिलती है |
  • इसकी सहायक नदियाँ है - गढ़ी, कोनार, जमुनिया और बराकरी





No comments:

Post a Comment