Kiya apko pata hai

knowledge about all things

Thursday, 28 June 2018

Uttar Pradesh / उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश

स्थापना   –  15 अगस्त 1947

राजधानी  -  लखनऊ

क्षेत्रफल   –  2,40,928 वर्ग कि० मी०

जनसंख्या –  19,98,12,341

जिले     –  उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, जो इस प्रकार है -

सं०
 जिला
क्षेत्रफल
(वर्ग कि० मी०)
जनसंख्या
1.
आगरा
4,027
43,80,793
2.
अलीगढ
3,650
36,73,849
3.
एटा
4,446
17,61,152
4.
फिरोजाबाद
2,361
24,96,761
5.
मैनपुरी
2,760
18,47,194
6.
मथुरा
3,340
25,41,894
7.
हाथरस
1,840
15,65,678
8.
आजमगढ़
4,054
46,16,509
9.
बलिया
2,981
32,23,642
10.
मऊ
1,713
22,05,170
11.
कोशांबी
1,780
15,96,909
12.
फतेहपुर
4,152
26,32,684
13.
प्रतापगढ़
3,717
31,73,752
14.
इलाहाबाद
5,482
59,59,796
15.
चित्रकूट
3,164
9,90,626
16.
बदायूं
5,168
37,12,738
17.
बरेली
4,120
44,65,344
18.
पीलीभीत
3,499
20,37,225
19.
शाहजहांपुर
4,575
30,02,376
20.
फैजाबाद
2,341
20,88,928
21.
अम्बेडकर नगर
2,350
20,26,876
22.
बहराइच
4,420
34,78,257
23.
बाराबंकी
4,402
32,57,983
24.
गोंडा
4,003
34,31,386
25.
सुल्तानपुर
4,436
37,90,922
26.
गोरखपुर
3,321
44,36,275
27.
देवरिया
2,538
30,98,637
28.
कुशीनगर
2,906
36,60,830
29.
महाराजगंज
2,952
26,65,292
30.
बांदा
4,460
17,99,541
31.
हमीरपुर
4,282
11,04,021
32.
जालौन
4,565
16,70,718
33.
ललितपुर
5,039
12,18,002
34.
महोबा
2,884
8,76,055
35.
झाँसी
5,024
20,00,755
36.
कानपुर (शहरी)
3,155
45,72,951
37.
कानपुर (देहात)
3,021
17,95,092
38.
फर्रुखाबाद
2,181
18,87,577
39.
इटावा
2,311
15,79,160
40.
लखनऊ
2,528
45,88,455
41.
हरदोई
5,986
40,91,380
42.
लखीमपुर खीरी
7,680
40,13,634
43.
रायबरेली
4,609
34,04,004
44.
सीतापुर
5,743
44,74,446
45.
उन्नाव
4,558
31,10,595
46.
बुलंदशहर
4,352
34,98,507
47.
मेरठ
2,590
34,47,405
48.
गाजियाबाद
1,148
46,61,452
49.
गौतमबुद्ध नगर
1,442
16,74,714
50.
मुरादाबाद
3,718
47,73,138
51.
बिजनौर
4,561
36,83,896
52.
रामपुर
2,367
23,35,398
53.
अमरोहा
2,249
18,38,771
54.
सहारनपुर
3,689
34,64,228
55.
मुजफ्फर नगर
4,008
41,38,605
56.
वाराणसी
1,535
36,82,194
57.
जौनपुर
4,038
44,76,072
58.
चंदौली
2,541
19,52,713
59.
गाजीपुर
3,377
36,22,727
60.
संत रविदासनगर
1,015
15,54,203
61.
मिर्जापुर
4,521
24,94,533
62.
सोनभद्र
6,788
18,62,612
63.
बस्ती
2,688
24,61,612
64.
बलरामपुर
3,349
21,49,066
65.
श्रावस्ती
2,458
11,14,615
66.
सिद्धार्थ नगर
2,895
25,53,526
67.
बागपत
1,321
13,02,156
68.
कन्नौज
2,093
16,58,005
69.
औरेया
2,015
13,72,287
70.
संत कबीर नगर
1,646
17,14,300
71.
कासगंज
1,993
14,38,156
72.
अमेठी
3,063
1,500,000
73.
भीमनगर (संभल)
2,422
22,00,000
74.
शामली
1,240
1,13,304
75.
हापुड़
1,124
2,62,801







प्रमुख नदियाँ –  गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती और घाघरा

फसलें – धान, गेंहू, जौ, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, चना

फल – आम, अमरुद

प्रमुख खनिज – चूना पत्थर, डोलोमाइट, मेग्नेसाइट, सोपस्टोन, जिप्सम, संगमरमर

प्रमुख उधोग – सीमेंट, चीनी, जूट, वनस्पति तेल, सूती कपड़ा, सूती धागा, चूड़ी व कांच उधोग

प्रमुख लोक गीत – रसिया, बिरहा, चैती, ढोला, कजरी, आल्हा, भगत

प्रमुख लोकनृत्य – करमा, छपेली, छोलिया, चांचली, पांडव, वादी वादिन, लांग ओर भैलानृत्य 

 प्रमुख स्थल एवं दर्शनीय स्थल
1. आगरा – यह शहर उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का प्रमुख शहर है क्योंकि यहाँ ताज   महल ( Taj Mahal ) है | ताज महल दुनिया के सात अजूबो में से एक है और यहाँ भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक आते है |

2. अयोध्या – अयोध्या जिला फैजाबाद में पड़ता है | यह भारत के बहुत प्राचीन शहरों में से एक है | यह भगवन श्री राम की जन्म भूमि होने की वजह से दर्शनीय स्थल है |       

3. मथुरा – मथुरा भारत के बहुत प्राचीन शहरों में से एक है | यहाँ श्री कृष्ण भगवान की जन्म भूमि होने से दर्शनीय है | 

4. वृन्दावन – वृन्दावन जिला मथुरा में पड़ता है | यह मथुरा से 9.6 कि० मी० की दुरी पर स्थिति है| यहाँ श्री कृष्ण भगवान के अनेक मंदिर जैसे – प्रेम मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, पागल बाबा का मंदिर स्कोन मंदिर, रंगनाथजी का मंदिर आदि      

5. गोवर्धन – यह मथुरा जिले का दूसरा सबसे प्रमुख शहर है | यहाँ पर गोवर्धन पर्वत है जिसे भगवान श्री कृष्ण ने उठाया था इसलिए यह दर्शनीय |

6. बरसाना – बरसाना जिला मथुरा का तीसरा सबसे प्रमुख शहर है | यहाँ श्री राधा रानी का निवास स्थान हुआ करता था और अब उनका मंदिर होने की वजह से दर्शनीय है |

7. चित्रकूट चित्रकूट जिला बांदा में है | यहाँ से अनेक कथा प्रचलित में है जैसे की यहाँ से श्री राम के भाई भरत श्री राम की चरणपादुकाएं लेकर लौटे थे | ब्रह्मा, विष्णु और महेश के बाल अवतार की कथा यहाँ से जुडी है और वनवास के दौरान श्री राम महर्षि अत्रि, सती अनुसूया के अतिथि यहीं बने थे |    

8. लखनऊ – लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है | इसे नवाबो का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ नवाब रहा करते थे | यहाँ बहुत दर्शनीय स्थल है जैसे रूमी दरवाजा, इमामबाडा, आसफी मस्जिद, दौलतखाना, रेजीडेंसी, बिबियापुर कोठी और चोक बाजार | मगर इसे बहुत पुराना शहर बताया जाता है | कहा जाता है कि इस शहर को श्री राम के भाई लक्ष्मण ने बसाया था और इसका पुराना नाम लक्ष्मणपूरी था | यहाँ एक पुराना टीला है जो लक्ष्मण टीला से प्रसिद्ध है |   

9. वाराणसी – यह भारत का बहुत प्राचीन शहर है | यह नाम दो वरुणा और अस्सी दो नदियों से मिलकर बना है | वाराणसी को काशी भी कहा जाता है | यहाँ अनेक मंदिर है और यह गंगा नदी के किनारे है | यह शहर प्राचीनकाल से भारत का धार्मिक केंद्र रहा है |

10. सारनाथ – सारनाथ जिला वाराणसी में है | सारनाथ बौद्ध धर्म के लोगो का तीर्थ स्थल है | यहाँ भगवान बौद्ध ने पहला उपदेश दिया था |

11. फतेहपुर सीकरी – यह जिला आगरा में है | यह आगरा से 40 कि० मी० दूर स्थित है | यहाँ शेख सलीम चिश्ती का मकबरा बहुत प्रसिद्ध है | यहाँ अकबर का बनवाया हुआ बुलन्द दरवाजा भी बहुत प्रसिद्ध है |

12. इलाहाबाद – इलाहाबाद को पहले प्रयाग कहा जाता था | यह बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है | प्रयाग का नाम सभी ग्रंथो में मिलता है | यहाँ 12 साल में कुम्भ का मेला और 6 वर्ष में अर्द्ध कुम्भ का मेला लगता है |    

13. देवबंद – देवबंद जिला सहारनपुर में है | यहाँ देवी दुर्गा का मंदिर है | मंदिर के पास ही देवीकुंड सरोवर है |

14. गढ़मुक्तेश्वर – यह जिला गाजियाबाद में है | मेरठ से 42 कि० मी० दूर गंगा के दाहिने तट पर स्थित गढ़मुक्तेश्वर प्राचीन काल में हस्तिनापुर नगर का एक मोहल्ला था |   

15. कौशाम्बी – कौशाम्बी बौद्ध धर्म जैन धर्म के लोगो का तीर्थ स्थल है | यह यमुना नदी के किनारे स्थित है | यहाँ अनेक मंदिर है जेसे – शीतला देवी मंदिर, दुगा देवी मंदिर, राम मंदिर |

No comments:

Post a Comment