इन्टरनेट
बोट्स ( Internet Bots )
क्या
आपको पता है कि दुनिया में इन्टरनेट का इस्तमाल करने वालो में ज्यादातर इन्सान
नहीं बल्कि रोबोट है | जी हाँ, इन्सान से ज्यादा इन्टरनेट रोबोट इस्तमाल करते है |
दुनिया में जितना भी वेब ट्राफिक आता है उसका आधे से ज्यादा इन्टरनेट रोबोट उपयोग
करता है, जिन्हें बोट (Bot), इन्टरनेट बोट (Internet bot) या वेब रोबोट (Web Robot) कहा जाता है | ज्यादातर वेबसाइट
बनाने वालो को उनकी वेबसाइट पर हो रही इन रोबोट्स की गतिविधि के बारे में पता ही
नहीं होता है | वह इन सब रोबोट्स के बारे में अनजान रहते है| इन्टरनेट चलाने वालो
को यह जानना जरुरी है कि इन्टरनेट बोट्स क्या होते है और ये हमारे लिए उपयोगी है
या हानिकारक ?
इन्टरनेट
बोट्स क्या होता है (What is internet bots) ?
इन्टरनेट
बोट्स एक प्रकार के सॉफ्टवेर होते है जो कि इन्टरनेट पर अपने आप ही काम करते है |
ये काम अक्सर बहुत आसान और दोहराए जाने वाले होते है, जेसे क्लिक करना या कॉपी
करना इत्यादि| बोट्स, वायरस, ट्रोजन्स अदि मैलवेयर नाम के सॉफ्टवेर में आते है |
मैलवेयर ज्यादातर गलत कामो के लिए इस्तमाल किया जाता है | इन्हें विशेष रूप से
नुकसान, डाटा चोरी, होस्ट या नेटवर्क पर कुछ अन्य ख़राब या नाजुक गतिविधि को अंजाम
देने के लिए बनाया जाता है |
बोट्स
कितने प्रकार के होते है (Types of bots )
इन्टरनेट
की लगभग आधी गतिविधियों में शामिल रहते है इन्टरनेट बोट्स| मगर लगभग 66 प्रतिशत बोट्स को गलत उद्देश्यों
के लिए इस्तमाल क्या जाता है | यह बोट्स किसी भी कंपनी के लिए उसके महत्वपूर्ण
ऑनलाइन कामो में बाधा उत्पन्न करते है | इन्टरनेट बोट्स दो प्रकार के होते है
अच्छे और बुरे | इन बोट्स अच्छे और बुरे दोनों कामो के लिए इस्तमाल किया जाता है |
कई अलग अलग कारणों से बोट्स आपकी वेबसाइट पर आते है, जिनमे से कुछ उपयोगी होते है , तो कुछ नुकसानदायक होते है |
अच्छे
बोट्स क्या करते है ( What is work of good bots )
अच्छे
बोट्स हमारी वेबसाइट के लिए बहुत उपयोगी होते है - जैसे सर्च इंजन क्रॉलर्स आपकी
वेबसाइट की सामग्री को इंडेक्सिंग करता है जो की सर्च इंजन के लिए बहुत उपयोगी होते
है | बोट्स इन्टरनेट को ताकत भी देते है- सर्च इंजन ऑपरेटिंग, स्कैनिंग और वेबसाइट
मोनेटरिंग जैसे बहुत महत्वपूर्ण काम कर सकते है|
बुरे बोट्स क्या करते है (What is work of bad bots )
बुरे
बोट्स कुछ गलत कामो के लिए ही इस्तमाल किये जाते है जो की बहुत गंभीर समस्या पैदा
कर सकते है | बुरे बोट्स का इस्तमाल समस्या पैदा करने के लिए ही किया जाता है | हमारी
वेबसाइट पर होने वाली गलत गतिविधियाँ के जिम्मेदार बुरे बोट्स ही होते है| बुरे
बोट्स डाटा चोरी करके नुकशान पंहुचा सकते है |
बुरे
बोट्स से होने वाले नुकसान (Disadvantages of Bots)
इन्टरनेट
पर बुरे बोट्स हमें अनेक प्रकार से नुकसान पंहुचा सकते है, जो इस प्रकार है –
1. एसईओ (SEO) रेंकिंग को कम करना – एसईओ वह
तकनीक है जो सर्च इंजन वेबसाइट पर यह मॉनिटर करता है कि वेबसाइट पर डाले गए कंटेंट
की क्वालिटी कैसी है, वेबसाइट को कितने लोग रोजाना देखते है आदि | बोट्स वेबसाइट
के कंटेंट को स्केप करके प्रकाशित कर सकता है | जिससे वेबसाइट की एसईओ रैंकिंग कम
कर सकती है |
2. विज्ञापन (Advertise) में धोखा – किसी वेबसाइट पर
दिखाए जाने वाले विज्ञापन पर जब कोई क्लिक करता है तो इससे विज्ञापन प्रकाशित करने
वाले की कुछ कमाई होती है | विज्ञापन से अच्छे कमाई के लिए इन्सान की जगह पर ये बोट्स
क्लिक करते है और लिंकों पर हेरा फेरी भी करते है | इसके अलावा ये आपकी जानकारी या
अनुमति के बिना आपकी वेबसाइट पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन भी दिखा सकते है |
3. कमेंट
स्पेम – अगर आपकी वेबसाइट पर कमेंट करने की सुविधा है तो ये बुरे बोट्स खुद ही
इन्हें पोस्ट कर सकते है | कमेंट स्पेम का उपयोग एसईओ को ब्लाक करने के उददेश्य से
और बुरा मेलवेयर वेबसाइट पर छोड़ने के लिए किया जाता है | ये कमेंट असली ग्राहक और उपयोगकर्ताओं
के अनुभव को भी बुरा बना देती है |
उम्मीद
करता हूँ कि आपको इन्टरनेट की इस अनजान चीज बोट्स के बारे में पता चल गया होगा |
मेरी यह पोस्ट केसी लगी इसके बारे में मुझे कमेंट में जरुर बताये | अगर आपको यह
पोस्ट अच्छी लगी होतो इसे शेयर भी कर दे| धन्यवाद |
Yeh to nayi baat pata chali hai
ReplyDeleteaur bhi jhankari lene ke liye, meri aur post dekhe
ReplyDelete